आधा दर्जन ने एक को पीट कर अस्पताल पहुंचाया

सिल्लाघ्राट चंबा। स्थानीय थाना के तहत भनाग मेें करीब आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति को पीट-पीट कर अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने चंद्र पुत्र विजा गांव भनाग डाकखाना सिल्लाघ्राट की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों में कर्मू पुत्र धारो, बचना पुत्र कर्मू, संजू पुत्र कर्मू, जर्मू पुत्र सुखदेव, सुनील पुत्र प्रकाशो व नारायण पुत्र हिम्मतु निवासी गांव भनाग शामिल हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आरोपियों ने चंद्र का रास्ता रोक कर मारपीट की। चंद्र ने बताया कि इस दौरान बचना और जर्मू ने उसको पीटना शुरू कर दिया, जिसे उसे काफी चोटें लगी हैं। उसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts