गर्मी के साथ-साथ विद्युत कट की मार

टाहलीवाल (ऊना)। गर्मी की भयंकर तपिश में बिजली भी लोगों को रुला रही है। टाहलीवाल क्षेत्र में बिजली के बार-बार गुल होने से लोगाें की दिक्कतें बढ़ रही हैं। विद्युत बोर्ड लगभग 30 किलोमीटर विद्युत लाइन में गर्मी बढ़ने से ट्रिपिंग को इसका कारण बता रहा है। विद्युत बोर्ड ने संके त दिए हैं कि आने वाले दिनाें में गर्मी की बढ़ती तपिश में बिजली लोगों को और रुला सकती है। टाहलीवाल से दर्शन सिंह, पवन कुमार, अमरजीत सिंह, राम कुमार, दलजीत सिंह, विनीत शर्मा, प्रदीप कुमार, गुरमेल सिंह, संजय कुमार ने बताया प्रचंड गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। दूसरी तरफ विद्युत बोर्ड की ओर से बार-बार बिजली कट लगाए जाने से समस्या और बढ़ गई है। दिन में आठ से दस बार बिजली गुल हो रही है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता टाहलीवाल बलराज सागर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टाहलीवाल फीडर में विद्युत लाइन करीब 25-30 किलोमीटर है। गर्मियों के दिनों में फीडर बैठ जाने के कारण लाइन में ट्रिपिंग हो रही है। लंबी लाइन होने की वजह से कुछ जगहों से बिजली बंद करके फाल्ट ढूंढना पड़ता है। इसकी वजह से बिजली बंद करनी पड़ती है।

Related posts