
नाहन (सिरमौर)। शहर में इन दिनों सब्जी के दामों में काफी गिरावट आई है। इसके चलते लोगों को भारी गर्मी के बीच थोड़ी सी राहत मिली है।
गृहिणी मीना शर्मा, नर्मदा देवी, सीमा तोमर, अनीता व सुमन ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व शहर में सब्जी के दामों में काफी उछाल था। अब दाम सामान्य होने से उनके बजट में इजाफा हुआ है।
बाजार में इस समय खीरा 10, आलू 15, शिमला मिर्च 20, भिंडी 15, बैंगन 15, लौकी 10, टींडे 10, करेला 20 तथा प्याज 15 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। ये रेट पूर्व के मुकाबले काफी कम हैं।
सब्जी विक्रेताओं पुरुषोतम सिंह, किशन लाल, शंभू आदि ने बताया कि शहर में बाहरी राज्यों सहित लोकल सब्जी के आने से दामों में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि सब्जी के दाम इसी तरह सामान्य बने रहने की उम्मीद है।
नाहन
