झज्जाकोठी पीएचसी एक डाक्टर के सहारे

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा स्थित झज्जाकोठी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक डाक्टर के सहारे चल रहा है। इस स्वास्थ्य कें द्र में एक फार्मासिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद खाली पड़ा है। यह पद पिछले पांच साल से खाली चल रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी होने के कारण स्थानीय वाशिंदों को उचित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस स्वास्थ्य केंद्र में सनवाल, झज्जाकोठी, देहग्रां और शनेलाबाड़ी पंचायतों के लोग इलाज करवाने पहुंचते हैं, लेकिन कई बार डाक्टर छुट्टी पर होने के कारण उन्हें 30 किलोमीटर दूर तीसा जाना पड़ता है। इस कारण उन्हें अतिरिक्त आर्थिक खर्च उठाना पड़ता है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, रूप लाल, प्यार चंद, लाल चंद, हरी सिंह, दीवान चंद, अशोक कुमार, रवि और प्रकाश चंद ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि झज्जाकोठी पीएचसी में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए। इस संदर्भ में पीएचसी में तैनात डा. कपिल ने बताया कि इस बारे उच्चाधिकारियों को अवगत कर दिया गया है।

Related posts