पहले पीटा, फिर 30 हजार की नगदी लूटी

ऊना। टकोली खड्ड में एक व्यक्ति के साथ लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। घटनाके दौरान पहले आरोपियों ने पैदल जा रहे व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की। फिर पीड़ित व्यक्ति की जेब से 30 हजार की नगदी छीन ली और फरार हो गए। मामले के संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति ने बंगाणा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल ठाकु र पुत्र कृष्ण चंद निवासी उपरली बेहलां ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह शनिवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे अपने घर को जा रहा था। जब वह टकोली खड्ड के पास पहुंचा तो तीन-चार युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उनकी जेब से 30 हजार की नगदी निकाल ली और मौके से भाग निकले। अनिल ने इस लूटपाट में राज कुमार नामक शख्स सहित अन्य तीन अज्ञात युवकाें पर शक जाहिर किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 382, 323 एवं 34 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts