डा. अश्वनी कुमार ने चिंतपूर्णी में टेका माथा

ऊना। नागालैंड के राज्यपाल डा अश्वनी कुमार ने परिवार सहित रविवार को चिंतपूर्णी में माथा टेका। अश्वनी कुमार के साथ उनकी धर्मपत्नी भी चिंतपूर्णी पहुंचीं। मंदिर में माथा टेकने के बाद अश्वनी कुमार ऊना पहुंचे। ऊना विश्राम गृह में उपायुक्त अभिषेक जैन ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विश्राम गृह में अश्वनी कुमार करीब एक घंटे तक रुके तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की। इस मौके पर एसपी खुशहाल शर्मा भी मौजूद रहे। डा अश्वनी कुमार हिमाचल प्रदेश के डीजीपी भी रहे हैं। इसके बाद दिल्ली में निदेशक सीबीआई के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। अश्वनी कुमार मूलत: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रहने वाले हैं। ऊना के एसपी खुशहाल शर्मा ने बताया कि डा अश्वनी कुमार शिमला से कांगड़ा होते हुए ज्वालाजी भी गए थे। ज्वालाजी से वे चिंतपूर्णी आए और ऊना होते चंडीगढ़ की ओर रवाना हुए।

रणजोध बने गगरेट ट्रक यूनियन के अध्यक्ष
गगरेट (ऊना)। ट्रक यूनियन गगरेट का चुनाव रविवार को यूनियन के कार्यालय में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें अश्वनी ठाकुर को चेयरमैन, रणजोध सिंह को अध्यक्ष, अर्षण ठाकुर को उपाध्यक्ष, ठाकुर हरपाल सिंह को कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र शर्मा को सचिव मनोनीत किया गया।

Related posts