
बागेश्वर। भाजपा जिला इकाई की बैठक में एक जून को भ्रष्टाचार के खिलाफ जेल भरो कार्यक्रम पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पर खुद विधानसभा अध्यक्ष आरोप लगा चुके हैं।
पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी केदार जोशी ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र तथा राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। प्रदेश मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल और सह प्रभारी सुरेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से इसकी तैयारी में जुट जाएं। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा और संचालन महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर हीरा सिंह धपोला, हेम रावत, देवेंद्र गोस्वामी, कुंदन परिहार, दयाल कांडपाल, गणेश कपकोटी, महेश खेतवाल, बहादुर कोरंगा, सुनील दोसाद, हयात धपोला, तिलक पांडे, कमल लोबियाल, डब्बू मेहता, गोविंद साह आदि मौजूद थे।
