
हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग के डिपुओं में राशन की कमी आ गई है। डिपुओं में राशन की पर्याप्त सप्लाई नहीं पहुंच रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई डिपुओं में चीनी की सप्लाई नहीं पहुंची है, तो कहीं आटा खत्म हो गया है। डिपुओं में राशन की आधी अधूरी सप्लाई पहुंच रही है। इसके चलते उपभोक्ता परेशानी झेलने को मजबूर है। उपभोक्ता राशन केे लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विभाग के जिला में करीब 291 डिपो हैं लेकिन हर डिपो में किसी न किसी चीज की कमी चल रही है। उपभोक्ताओं विनोद कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र, सूरज, विक्रांत, निशांत, रोशन लाल, चंदू राम, प्रेम चंद, रणवीर सिंह, कृष्ण कांत, अंकुश, बादल, प्रदीप कुमार, राहुल, केशव, अरविंद्र, सुनील कुमार, रविकांत ने बताया कि डिपुओं में इस माह चीनी का कोटा नहीं मिला है। वहीं कई डिपुओं में आटा भी नहीं दिया जा रहा है। विभाग के कुछ एक डिपुओं में दालों की सप्लाई आधी अधूरी पहुंची हैं। उपभोक्ता डिपुओं के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ डिपुओं में पिछले माह चीनी नहीं दी गई थी लेकिन अब आटा कम पड़ गया है। ऐसे में उपभोक्ता आधा राशन बाजार से महंगी दरोें पर खरीद रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष है। उन्होंने विभाग से एक माह का राशन एक मुश्त देने की मांग की है ताकि उन्हें राशन के लिए बार-बार चक्कर न काटने पड़े।
उधर, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण सिंह कनेट का कहना है कि राशन की सप्लाई में समस्या आ रही है। कई डिपुओं में देरी से सप्लाई पहुंच रही है। समस्या को हल करवा दिया जाएगा।
