प्रशासन ने तैयारियां को दिया अंतिम रूप

बद्दी (सोलन)। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कालूझिंडा के एक दिवसीय दौरे को लेकर सरकारी अधिकारी दिन रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा सीआईडी और खुफिया एजेंसियां भी यहां डेरा डाले हुए हैं। शुक्रवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कालूझिंडा क्षेत्र को सीज कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरों के मदद ली जाएगी। डाग स्कवॉयड तैनात कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।

बरोटीवाला हो सकती है लैंडिंग
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला से कालूझिंडा जाने वाले मार्ग को पक्का कर दिया गया है। हालांकि राष्ट्रपति कालू झिंडा स्थित हैलीपेड पर ही उतरेंगे, लेकिन अगर किसी कारणवश वहां पर लैंडिंग नहीं होती है तो वह बरोटीवाला खेल मैदान में उतरेंगे। राष्ट्रपति का काफिला बरोटीवाला से कालूझिंडा तक आएगा। लोनिवि ने सड़क को पूरी तरह से पक्का कर दिया है। कालूइिंडा से हरियाणा की नानकपुर में मिलने वाले रोड को हरियाणा की ओर से अपनी सीमा तक पक्का कर दिया है। लोनिवि के सहायक अभिंयता सीएल शर्मा ने सड़क की मरम्मत होने की पुष्टि की है।

अग्निशमन विभाग ने लगाए फायर टेंडर
बद्दी (सोलन)। अग्निशमन विभाग ने कालूझिंडा में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान आगजनी जैसी घटनाओं को निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर रही ली हैं। हैलीपेड पर एक 9 हजार लीटर का बड़ा टेंडर, एक टन पाउडर तथा पंडाल में क्यूआरवी को तैनात कर दिया गया है। फायरमैन सुखदेव सिंह ने बताया कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

बिजली बोर्ड तैयारियों में जुटा
बद्दी (सोलन)। बिजली बोर्ड ने कालूझिंडा को जाने वाली बिजली की लाइन की मरम्मत कर दी है। अगर किसी कारणवश लाइट जाती है तो वहां पर दो डीजी सैट भी रख दिए हैं। जो लाइट जाते ही ऑन हो जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड के अधिशासी अभियंता केके बस्सी ने बताया कि कालूझिंडा को जाने वाली लाइन पर सात कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

Related posts