ददाहू में बढ़ रही नकली नोटों की भरमार

ददाहू (सिरमौर)। प्रसिद्ध रेणुका जी तीर्थ के प्रवेश द्वार ददाहू क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नकली नोटों की भरमार बढ़ रही है। इसे लेकर शातिर 100 व एक हजार के नोटों के साथ जालसाजी कर रहे हैं। ध्यान से परखने व देखने के बाद ही नोटों की पहचान की जा रही है। जबकि नकली नोट देखने में हल्का, फीका व पतला है। ददाहू क्षेत्र में यह नोट कहां से आए अभी तक इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं।
नकली नोटों की भरमार केचलते दुकानदार सचेत हैं। कई दुकानदारों को इसका धोखा लग चुका है। कोई भी दुकानदार इस बारे में कार्रवाई से कतरा रहा है। नकली नोटों की जालसाजी अभी तक 100 व हजार केनोटों में ही देखने को मिली है।
उधर इस संबंध में ददाहू स्थित बैंक प्रबंधकों का कहना है कि कार्रवाई के डर से अभी तक उनके पास काई भी व्यक्ति ऐसा नोट लेकर नहीं आया है। यदि कोई ऐसा नोट लेकर आता है तो वह पुलिस को इसकी सूचना देंगे।
ददाहू व्यापार मंडल केप्रधान कुलभूषण गोयल ने बताया कि उन्हें इस बारे में शिकायतें ही मिल रही है। उन्होंने व्यापारियों को सचेत रहने के लिए आगाह किया है और नकली नोट को तुरंत पुलिस को देने की बात कही है।

Related posts