
पांवटा साहिब / राजपुर (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों में बोर्ड की कक्षा 10वीं का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा है। स्कूलों के खराब परीक्षा परिणाम को देखते हुए उच्च शिक्षा उप निदेशक ने स्कूल मुखियाओं को रिकार्ड सहित तलब किया है।
रावमापा निहालगड़ में 10+2 कला वर्ग में 29 में से 24 विद्यार्थी पास हैं। वहीं कक्षा 10वीं परीक्षा में 99 में से केवल 26 विद्यार्थी पास हो सके। रावमा पाठशाला पांवटा-तारुवाला में 10+2 कला वर्ग में 29 में से 18 पास, कामर्स में 35 में से 25 पास, विज्ञान वर्ग में 70 में से 46 पास, इलेक्ट्रोनिक्स में 45 में से 9 पास व 34 की कंपार्टमेंट तथा इलेक्ट्रिक वर्ग में 34 में से 15 पास व 16 की कंपार्टमेंट है। इस स्कूल में भी 10वीं कक्षा में 100 में से केवल 11 पास और 5 की कंपार्टमेंट है।
रावमापा अजौली में जमा दो कक्षा आर्टस वर्ग में 15 में से 14 विद्यार्थी पास है। कक्षा 10वीं में कुल 85 में से केवल 17 विद्यार्थी ही पास हो सके। कन्या रावमा पाठशाला पांवटा में जमा दो आर्टस वर्ग में 96 में से 78 पास, विज्ञान में 54 में से 53 पास और कामर्स में 54 में से 49 छात्राएं पास हैं। वहीं 10वीं में कुल 156 में से 64 छात्राएं पास है। रावमा पाठशाला कोलर स्कूल में कक्षा 12 के सभी वर्गों में 46 में से 44 विद्यार्थी पास है। 10वीं कक्षा में 54 में से 27 विद्यार्थी ही पास हैं।
वहीं गिरीपार के रावमा विद्यालय अंबोया में जमा दो का परीक्षा परिणाम निराशाजनक रहा है। हालांकि गिरीपार के बनौर स्कूल का परिणाम ठीक रहा है। अंबोया स्कूल में जमा दो आर्ट्स में 39 में से 25 पास और 4 की कंपार्टमेंट हैं। विज्ञान में 34 में से 11 पास और 6 की कंपार्टमेंट है। वहीं कामर्स में सभी 11 विद्यार्थी पास है। कक्षा 10वां में 189 में से 49 विद्यार्थी पास और 11 की कंपार्टमेंट है।
रावमा विद्यालय नघेता में कक्षा 10+2 आर्ट्स में 45 में से 36 पास, 8 की कंपार्टमेंट है। कामर्स में 13 में से 12 पास और एक की कंपार्टमेंट, वहीं साइंस में 9 में से 3 पास और 3 की कंपार्टमेंट है। कक्षा 10वीं में 93 में से केवल 28 पास व 22 की कंपार्टमेंट है। हालांकि गिरीपार के बनौर स्कूल का परिणाम ठीक रहा है। वहां पर कक्षा 12वीं आर्ट्स में 30 में से 28 पास और 2 कंपार्टमेंट तथा 10वीं कक्षा में कुल 76 में से 72 पास व 2 की कंपार्टमेंट रही है।
इस संबंध में उच्च शिक्षा उप निदेशक दीक्षा मल्होत्रा ने जिला भर में खराब रहे दसवीं परीक्षा के परिणामों पर असंतोष व्यक्त किया है। शिक्षा उप निदेशक ने माना कि इस बार दसवीं परीक्षा के परिणाम कई स्कूलों में बेहद खराब रहे हैं। उन्होंने नाहन, पांवटा, रेणुका, शिलाई तथा राजगढ़ क्षेत्रों के कई स्कूलों के परिणामों को देखते हुए पूरा रिकार्ड स्कूल मुखियाओं से तलब किया है।
