बरमाणा की परीक्षा ने कमाया नाम

बरमाणा (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सामान्य प्रशासन में पीएचडी की डिग्री कर बरमाणा क्षेत्र के बैरी रजादियां की परीक्षा गौतम ने जिला का नाम चमकाया है। वहीं, परीक्षा को गोल्ड मेडल प्राप्त कर डा. बन गई हैं। परीक्षा को पीएचडी की डिग्री शुक्रवार को विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने प्रदान की। परीक्षा वर्तमान में दिल्ली अकादमी में बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं।
बरमाणा क्षेत्र के बैरी रजादियां क्षेत्र में प्रेमलेाल के घर जन्मी परीक्षा गौतम बचपन से ही प्रतिभावान रही हैं। एसवीएम शिमला से 12वीं, आरकेएमवी से बीए, उसके बाद प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी डिग्री प्राप्त की है। परीक्षा गौतम के पति रविंद्र शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय की बैंक शाखा में एबीएम हैं। वह अपनी पत्नी की कामयाबी से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी हमेशा ही पढ़ाई को सर्वोच्च स्थान लेती है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की कड़ी मेहनत के चलते ही आज वे इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। उधर, परीक्षा के भाई जितेंद्र गौतम, शांति स्वरूप गौतम, महेश कुमार ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बहन की इस उपलब्धि से वह बेहद खुश हैं।

Related posts