आगजनी से लाखों की तबाही

सुल्याली (कांगड़ा)। नूरपूर उपमंडल के अंर्तगत बीट ठेहड़ कुखैड़ में आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी से लगभग एक हजार पेड़ों पर लगा बिरोजा पूरी तरह से नष्ट हो गया है।
नूरपूर स्थित अग्निशमन केंद्र की गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के फायरमैन अशोक कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार तथा चालक पवन सिंह ने बताया कि वे सुबह से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि गाड़ी में पानी खत्म हो गया।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए उन्हें घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर जाकर निजी ट्यूबवेल से पानी भरवाना पड़ा। उन्होंने बताया कि पानी भरवाने के लिए न तो विभाग से सहायता मिलती है और न ही कोई सरकारी ट्यूबवेल विभाग के पास है, जिससे इन परिस्थितियों में पानी गाड़ियों में भरा जा सके। उधर, वन विभाग के सहायक रेंज अधिकारी चमारू राम ने बताया कि विभाग के कर्मचारी वीरवार सायं से ही आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में स्थानीय निवासियों हरबंस लाल, नसीब सिंह, पूर्ण चंद, अशोक कुमार, उत्तम चंद ने विभाग की सहायता की।

Related posts