
मारंडा/पालमपुर (कांगड़ा)। कालू दी हट्टी के पास हुए कार पलटने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर मां और बेटी घुग्घर से गढ़ जा रही थीं कि कालू दी हट्टी से थोड़ी दूर ही उनकी कार नाले में जा गिरी। घायल मां और बेटी को पालमपुर अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सावित्री देवी (85) निवासी गढ़ जमूला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बेटी गायत्री देवी (54) निवासी घुग्घर गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को टांडा रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि सावित्री घुग्घर में बेटी के घर गई थी। उसे छोड़ने शुक्रवार को बेटी स्वयं कार लेकर गढ़ जा रही थी। लेकिन रास्ते में कार पलटने से मां की मौत हो गई। हालांकि अभी तक कार पलटने का कारण पता नहीं चला है। उधर, थाना प्रभारी सरवन सिंह ने बताया कि कार के पलटने से महिला सावित्री देवी की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि घायल महिला को टांडा रेफर कर दिया गया है।
