ग्रुप डांस में छाए कारगिल सदन के छात्र

भुंतर (कुल्लू)। ब्रह्म ऋषि मिशन स्कूल जरड़ में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों के दादा-दादी और नानी-नानी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल की एमडी शांता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य बीना शर्मा ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए सोलो सांग, ग्रुप सांग और ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बंगाली, गुजराती और साउथ इंडियन डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
सोलो सांग में आर्य भट्ट सदन के गौरव, चाणक्य सदन के साहिल, कारगिल सदन के दीक्षित राठी और विपाश सदन की मोहिनी ने शानदार प्रस्तुति दी। आर्य भट्ट सदन के गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त झटका।
ग्रुप सांग में चाणक्य सदन के ब्रिंदा, खुशबू, आस्था, सिमरन, प्रेरणा, यामिनी, साक्षी, राहुल, सुरेश आदि ने सभी का मन मोह लिया। चाणक्य सदन ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके बाद ग्रुप डांस ने चारों सदनों के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। ग्रुप डांस में आर्य भट्ट सदन, विपाश सदन, चाणक्य और कारगिल सदन के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। ग्रुप डांस में कारगिल सदन के किरण, दीपक, नितेश, क्षितिज, देव, अक्षय, रोहित, आकर्ष, निखिल ने धमाकेदार साउथ इंडियन डांस पेश कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
ग्रुप डांस में कारगिल सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल्लू कालेज के प्रोफेसर सूरज सूद, एसोसिएट प्रोफेसर सुनीता ठाकुर और कुल्लू छात्रा स्कूल की प्राध्यापक रेणुका शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य बीना शर्मा ने बताया कि स्कूल में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Related posts