
कुल्लू। पुलिस ने पौने दो किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जिला मुख्यालय के वामतट पर स्थित तलोगी मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान जब एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.800 किलो ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि जब पुलिस का एक दल रामशिला-जिया मार्ग स्थित तलोगी मोड़ पर नाके पर था तो उसी दौरान भुंतर के साथ सटे जेष्ठा निवासी हुकम सिंह को 1.800 किलोग्राम चरस की खेप के साथ दबोचा गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया पुलिस ने गश्त अभियान तेज कर दिया है।
