गारली के नारा में स्कूल बस पलटी

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के गारली क्षेत्र के नारा गांव के पास स्कूल बस पलटने की सूचना मिली है। घटना से एक छात्रों, एक महिला के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे निजी स्कूल की बस गारली क्षेत्र से शाहतलाई की ओर जा रही थी, तभी नारा गांव में तीखे मोड़ पर अचानक सामने से स्कूटर आ गया, स्कूटर सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 10 बच्चे सवार थे। बस दुर्घटना में एक छात्र तथा एक महिला के घायल होने की सूचना है। एक छात्र का नाम परीक्षित ठाकुर पुत्र राकेश कुमार निवासी शाहतलाई बताया जा रहा है, महिला कुसुम लता घायल हुई है। घायलों को बड़सर अस्पताल में लाया गया। घटना का पता लगते की पुलिस घटना स्थल पहुंच गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जगत रात चौहान ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। उधर, एसडीएम अक्षय सूद ने बताया कि प्रशासन की ओर से घायलों को दो हजार रूपए की तत्काल सहायता दी गई।

Related posts