
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत एक व्यक्ति ने महिला का रास्ता रोककर गाली गलौज और मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी पत्नी मिलाप चंद निवासी भकरेड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 मई को वह अपने खेतों में जा रही थी तो शाम करीब साढ़े छह बजे अशोक कुमार पुत्र स्व. सदाराम ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस अधीक्षक जगतराम का कहना है कि पुलिस ने धारा 341, 323, 504 के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
