उद्योग के सामने गाड़ दिए तंबू

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल में ट्रक यूनियन और उद्योग प्रबंधकों में माल ढुलाई को लेकर विवाद और गहरा गया है। यूनियन ने सहमति न बनने पर एक उघोग के सामने मंगलवार देर रात से ही टैंट गाड़ लिए हैं। ट्रक आपरेटरों ने टैंट में से ही ट्रक यूनियन का काम शुरू कर दिया है। जिससे ट्रक यूनियन एवं उद्योगपतियों के बीच माल ढुलाई को लेकर चल रहा विवाद और बढ़ गया। बढ़ते तनाव के मद्देनजर पुलिस की एक टीम को भी मौके पर तैनात कर दिया गया। पुलिस हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। ट्रक यूनियन उद्योग पतियों से उनके ट्रकों से ही पूरी माल ढुलाई की मांग कर रही है। निजी ट्रक आपरेटरों ने कहा है की जब तक उनको माल ढुलाई का पुरा हक नहीं मिलता तब तक उद्योगों के सामने से नहीं हटेंगे। विवाद को देखते हुए ला एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए हरोली थाना से मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
ट्रक यूनियन एवं उद्योग पतियों के बीच माल ढुलाई को लेकर विवाद उस समय शुरू हो गया था जब ट्रक युनियन ने उद्योगों के निजी ट्रकों से माल ढुलाई को लेकर अपत्ति जताई थी। ट्रक युनियन ने एक उद्योग के सामान से लदे तीन ट्रकों को रोक लिया था। ट्रक यूनियन के ओपरेटर लखबीर लक्खी, सतनाम भोली, विक्रम सिंगा, परगत सिंह, सोहन लाल बीटन, मनोहर लाल, पूर्व प्रधान अनूप राणा, कुलदीप कांटे, सुरेश कुमार सहित ने कहा की कई उद्योग पतियों ने माल ढुलाई के लिए अपने ही ट्रकों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जिससे ट्रक आपरेटरों को पूरी माल ढुलाई का हक नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से उन्हें रोजीरोटी के लाले पड़ने की भी चिंता सता रही है। जब तक उन्हे उद्योगों से माल ढुलाई का पुरा हक नहीं मिलता तब तक उद्योग के सामने डटे रहेंगे। हरोली के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि विवाद को देखते हुए कानून एवं शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

Related posts