ढालपुर की शालिनी स्कूल में टॉप

कुल्लू। भारत-भारती स्कूल ढालपुर में इस बार दसवीं और जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों सहित अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों और छात्रों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप यह परिणाम संभव हो पाया है।
प्रिंसिपल ने कहा कि दसवीं कक्षा में शालिनी ने 94.1 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। भुवनेश्वरी ने 96.4, हिमानी ठाकुर ने 91.8, अशान ठाकुर ने 91, अर्चना तथा मोनिका ने 90, इंद्रजीत नेगी ने 89.2, देसी ठाकुर ने 85.7, सौरभ ठाकुर ने 85.4, वनिका सुमन ने 85 तथा नेहा नेगी ने 84.8 फीसदी अंक लेकर टाप किया है। जमा दो कक्षा में दीपा ने 92, रजनीश शर्मा ने 91, भारती तथा नवीन ने 90, तमन्ना ने 87, अरुण सिंह ने 84, अनीता ने 83, डिपंल ने 83, तान्या तथा रीकिता ने क्रमश: 81, मनीश ने 80 तथा पुनीत ने 79 फीसदी अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

Related posts