
ऊना। जिला कांग्रेस व्यापार सैल की ओर से मंगलवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने विशेष रूप से शिरकत कर राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा. विजय डोगरा ने बताया कि वीरेंद्र धर्माणी ने आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष्य पर सभी से देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। राजीव गांधी की ओर से दिखाए गए मार्ग पर चलने की भी बात कही। व्यापार सैल के जिलाध्यक्ष राकेश कैलाश ने राजीव गांधी की ओर से मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों और देश के युवाओं को गतिशील नेतृत्व देने के लिए उनके द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की सराहना की। इसके बाद सभी ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र सैणी, महासचिव अरविंद्र सैणी, शहरी अध्यक्ष अनुज विश्वामित्र, रामपाल शर्मा, सुरजीत सिंह, दिनेश कुमार, त्रिविक्रम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, धीरज शर्मा, सुशील शर्मा, अशोक सैणी, रजनीश कुमार शर्मा, सेवादल से मनोज शर्मा एवं राजीव मार्शल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
