कत्ल, चोरी व लूटपाट का गढ़ बना सोलन

सोलन / बद्दी। जिला सोलन समेत बद्दी में सुरक्षा व्यवस्था हाशिये पर है। वर्ष 2013 में अब तक पुलिस की कार्यप्रणाली विवादों में रही है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 07 हत्या के मामले जिला सोलन में दर्ज हुए हैं। इसमें बद्दी जिला पुलिस में ही चार मुकदमे हुए हैं। जिला सोलन पुलिस में एक मुकदमा दाड़लाघाट और दूसरा परवाणू में हुआ है। तीसरा कत्ल का मुकदमा सोमवार को दर्ज हुआ है।
जिला सोलन पुलिस की कार्यप्रणाली के चलते विवादों में रहा है। सलोगड़ा के पास अश्वनी खड्ड में पुलिस के जवानों की पिटाई तक हो चुकी है। वहीं जिला भर के मंदिरों में 12 चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने इस मामले में एक की गिरफ्तारी है। वो भी आम लोगों के चौकसी के चलते पुलिस को सफलता मिली है। 13 फरवरी को हांडा कोडी में हत्या को अंजाम दिया गया। उसके बाद 24 फरवरी को सुनार को गोली मारकर सरेआम हत्या की गई। 10 मार्च को भुड्ड में हत्या का मामला दर्ज किया था जिसे बाद में 306 में तबदील किया गया। 20 अप्रैल को बरोटीवाला के कोटियां में खड्ड में एक नेपाली ने उत्तर प्रदेश के एक युवक की उधार मांगने पर पत्थरों से हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के भीतर ही दबोच लिया था। अभी हाल में नालागढ़ के बघेरी में एक व्यक्ति की सरेआम तलवारों से काट कर हत्या कर दी थी।

दोषियों को मिले सख्त कार्रवाई
सोलन। भाजपा मंडल के अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा और पदाधिकारी शैलेंद्र गुप्ता ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इनका कहना है कि सोलन में इस तरह की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। आम लोगों की सुरक्षा दाव पर है। उन्होंने कहा कि युवक कैलाश ठाकुर की मौत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।

Related posts