ढाबों पर चलेगा वन विभाग का डोजर

कुल्लू। कोठी से लेकर रोहतांग तक बने सड़क किनारे बने अवैध होटलों और ढाबों
को वन विभाग हटा देगा। कार्रवाई मंगलवार को शुरू होगी। कारोबारियों को विभाग ने नोटिस जारी कर अपने बोरिया बिस्तर समेटने का फरमान सुना दिया। वन महकमे की टीम बाकायदा डोजर साथ लेकर इस कार्रवाई को अंजाम देगी।
वन विभाग सुबह दस बजे से यह कार्रवाई शुरू करेगा। वन विभाग कुल्लू के डीएफओ बीएल नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने कोठी से रोहतांग तक 25 होटलों और ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए थे। लेकिन नोटिस मिलने पर कारोबारियों ने कोई अमल नहीं किया। ऐसे में अब डोजर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ अस्थाई तौर से बने कई ढाबों को उठा लिया है लेकिन नौ मई को विभाग ने 25 लोगाें को होटलों और ढाबा को चिन्हित किया है। इन्हें विभाग बाकायदा नोटिस जारी कर चुका है। नोटिस में जल्द सामान समेटने के आदेश दिए थे। लेकिन इस पर कारोबारियों ने अमल नहीं किया है। नोटिस में सामान उठाने की अवधि सोलह मई तय की थी। उन्होंने बताया कि नोटिस में तय अवधि अब समाप्त हो चुकी है। अब विभाग की टीम सीधे कार्रवाई करने जा रही है। मंगलवार को वन विभाग की मौके पर जाकर इन ढाबों और होटलों को समेट देगा। टीम अपने साथ बाकायदा एक डोजर लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि रोहतांग को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति वन विभाग कृतसंकल्प है। पुलिस कर्मचारी भी विभाग की टीम के साथ होगी।

Related posts