मनाली विकास मंच की बैठक आज

कुल्लू। विकास मंच मनाली की मासिक बैठक सोमवार को सेऊबाग में होगी। विकास मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी के घर में होने वाली मीटिंग में मंच के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। मंच के प्रवक्ता अनुराग प्रार्थी ने बताया कि मनाली विकास मंच को मजबूत करने को लेकर इसमें विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मंच के विस्तार को लेकर महिला और युवा संगठनों का भी गठन किया जाएगा। साथ ही इस बेला पर विकास मंच की कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी। प्रार्थी ने कहा कि 20 मई को होने वाली बैठक में कमला प्रार्थी, देवेंद्र नेगी, चंद्रसेन ठाकुर, प्रेम शर्मा, नवीन तनवर, मान चंद ठाकुर, दिले राम, रूलदा राम, बुद्ध राम और अर्जुन देव सहित कई लोग शामिल होंगे।

Related posts