
ऊना। हंबोली में एक भाई ने दूसरे के सिर पर दराट से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर डाला। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। जबकि पुलिस ने वारदात के संदर्भ में केस दर्ज मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। दराट लगने से घायल हुए व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपाल पुत्र हरमिंद्र सिंह निवासी हंबोली ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह रविवार सुबह कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान उसी के भाई सुरेश कुमार पुत्र हरमिंद्र सिंह से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके चलते आरोपी भाई मारपीट पर उतारू हो गया। इसी दौरान सुरेश कुमार ने रामपाल के सिर पर दराट से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। रामपाल के परिजनों और अन्य लोगों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने वारदात के संदर्भ में आईपीसी की धारा 324, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। एसपी खुशहाल शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
