दो बहनों ने की सिरफिरे मंजनू की धुनाई

नादौन (हमीरपुर)। दो सगी बहनों ने एक सिरफिरे मंजनू की धुनाई कर दी। शुक्रवार सायं बस अड्डा पर अफरा तफरी मच गई, जब दो सगी बहनों ने एक मंजनू की जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि दो लड़कियों का पीछा कुछ समय से यह युवक कर रहा था। वह दोनों बहनों से बार-बार बात करने को लेकर तंग कर रहा था। लड़कियों के मना करने पर भी जब युवक नहीं माना तो उन्होंने बस अड्डा के पास इंद्रपाल मार्केट में सैंडलों से मनचले मंजनू की आशिकी उतारना शुरू कर दी। हालांकि युवक जोर जोर से चिल्लाकर दोबारा ऐसा न करने की दुहाई देता रहा लेकिन दोनों बहनों ने एक नहीं सुनी और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। इसके बाद आसपास के दुकानदारों के बीच बचाव किया और मामले को शांत करवाया। उधर, पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई होगी।

Related posts