
कुल्लू। विधिक सेवाएं समिति की ओर से 19 मई को मणिकर्ण घाटी के गांव जरी और नग्गर ब्लाक के गोजरा गांव में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां देंगे। यह जानकारी विधिक सेवाएं समिति के अध्यक्ष एवं कुल्लू के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव बाली ने दी। वहीं उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति मनाली के अध्यक्ष एवं मनाली के सिविल जज ने बताया कि गांव गोजरा में आयोजित होने वाले विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे।
