
हरोली (ऊना) बढेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर एक निर्माणाधीन फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इससे हजारों की संपत्ति राख हो गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। तपिश इतनी थी कि कड़कती धूप में दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मुश्किलें पेश आ रही थीं। उधर, पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बढेड़ा स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी आग की भेंट चढ़ गई। आग से फैक्टरी के अंदर रखी शटरिंग, मिक्चर मशीन, पाइपें, लेबर की झुग्गियां राख हो गई हैं। आग लगते ही क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी के सिक्योरिटी अफसर धर्मजीत ने बताया कि देर दोपहर अचानक फैक्टरी से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग से हजारों के नुकसान का अनुमान है। उधर, हरोली के एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में तफ्तीश शुरू कर दी है
