
रोहडू। मगवानी ग्रामवासियों ने विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का गांव में मंदिर प्रांगण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया। मगवानी गांववासी तथा पूर्व युवा कांग्रेस एससी सेल के प्रधान राजू नेगी ने बताया कि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मगवानी गांव का दौरा किया। यहां विधायक का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनका शीघ्र निपटारा करने का आश्वासन भी दिया। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बखोली, नंडला वाया मगवानी सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रांसफार्मर लगाने को भी विधायक ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक ने मंदिर प्रांगण में मैदान के लिए अपनी निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह ठाकुर, महासचिव दिनेश चौहान, सोहन लाल चौहान, राजेंद्र बाक्टू, जनार्धन नेगी, निधि ठाकुर, रोशनी देवी, सुमन लता, संजय खनान, युकां अध्यक्ष विजय चौहान, सतपाल गोल्डी, विश्व देव शर्मा, हीरा सिंह, बिशन लाल, विनोद कुमार तथा जय चंद भी उपस्थित थे।
रोहित को सीपीएस बनने पर बधाई दी
रोहडू। नवयुवक मंडल शील ने रोहित ठाकुर को सीपीएस बनने पर बधाई दी है। मंडल के अध्यक्ष चमन चौहान, हरनाम, रोहित चौहान, सन्नी, काकू घपटा, हर्ष, प्रदीप दुल्टा, सुनील चौहान, डिंपल, राजेश चौहान, अजय चौहान ने बताया की रोहित ठाकुर के सीपीएस बनने से सभी में भारी उत्साह व्याप्त है। उन्होंने रोहित ठाकुर को सीपीएस बनाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। ब्यूरो।
विधायक रोहित ठाकुर को बधाई दी
जुब्बल(शिमला)। जुब्बल कोटखाई यूवा कांग्रेस के प्रेस सचिव सुरेश दुल्टा ने विधायक रोहित ठाकुर को सीपीएस बनने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर के मुख्य संसदीय सचिव बनने से क्षेत्रवासी उत्साहित है। अब ठप पड़े विकास कार्य तेजी से शुरु होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली व पानी की स्थिति में सुधार आएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कों को पक्का करने का कार्य तेजी से शुरु होगा। ब्यूरो। राजेश हंसरेटा।
