
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला -हरिपुर मार्ग पर बटेड़ गांव के समीप गत्ता फैक्टरी के गत्ते में आग लगने से 125 टन गत्ता जल कर कर राख हो गया। करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। आग से 8 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई है।
बरोटीवाला स्थित पेपर मिल में सुबह कामगारों ने गत्ते के स्क्रैब से धुआं उठते देखा। कामगारों ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। पुलिस ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के लिडिंग फायर मैन रामदत्त, चालक सुरेश, होमगार्ड के जवान कृष्ण कुमार, अमर सिंह और दीपराम मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने पानी डाल कर आग को बुझाने का कार्य शुरू किया।
करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया। कार्यकारी फायर आफिसर संतराम ने बताया कि कचरे में लगी आग हवा से फैक्टरी में गत्ते के ढेर में पहुंची। जिससे करीब 125 टन गत्ता जल कर राख हो गया। आग से करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
फैक्टरी के पास नहीं थी एनओसी
बद्दी (सोलन)। गत्ता फैक्टरी ने अग्निशमन विभाग ने एनओसी नहीं ली थी। कार्यवाहक फायर आफिसर संतराम ने उन्हें बताया कि एनओसी उद्योग की सुरक्षा के लिए जरूरी है तथा यह स्वयं ही फैक्टरी संचालकों को लेनी पड़ती है। जिस पर फैक्टरी संचालक ने शीघ्र एनओसी लेने के लिए राजी हुए।
