
ठियोग (शिमला)। महिला जागरूक मंच की संस्थापिका इंदु वर्मा का वीरवार को नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा महासू जिला के महिला मोर्चा अध्यक्ष पद की कमान इंदु वर्मा को मिलने पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महिला जागरूक मंच के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब तीन सौ लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता के दौरान इंदु वर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के हित में कार्य किया जाएगा। साथ ही जल्द कार्यकारिणी का गठन कर संघर्ष शुरू किया जाएगा। कहा कि विपक्ष की भूमिका को प्राथमिकता से निभाते हुए क्षेत्र में हर संभव कार्य को लेकर वह स्वयं आगे रहेंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए दोपहर के भोजन का इंतजाम भी किया गया था। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष शीला वर्मा, सदस्य रीना, दिलाराम, भाजपा युवा मोर्चा के कमलेश शर्मा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के सत प्रकाश के अलावा कई गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। महिला जागरूक मंच की अध्यक्ष अनिता वर्मा ने बताया कि ठियोग में महिलाओं के हित में इंदु वर्मा ने कड़ा संघर्ष किया है। मंच की उपाध्यक्ष उर्मिला चंदेल ने कहा कि महासू जिला की कमान इंदु वर्मा को मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। कोषाध्यक्ष कांता सदर, बीडीसी अध्यक्ष शीला वर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष भारती सूद, बीडीसी सदस्य रीना शर्मा, देवकी, मीरा, रीता चंदेल कथोग, रेखा राज्टा, शारदा, सुशीला कांता के अलावा सभी पंचायत की महिलाओं ने इंदु वर्मा को भाजपा माहसू जिला की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।
कमलेश को सौंपी अध्यक्ष की कमान
ठियोग भाजयुमो की कार्यकारिणी का गठन
ठियोग (शिमला)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ठियोग कुमारसैन भाजपा मंडल अध्यक्ष दीप राम वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान ठियोग कुमारसैन भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर भाजयुमो की अध्यक्ष पद की कमान कमलेश शर्मा को सौंपी गई। उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, चुन्नु, सुनील ठाकुर, महामंत्री विनोद हेटा, कोषाध्यक्ष मोहर सिंह वर्मा, सह कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, सचिन गुप्ता, सचिव रामकृष्ण शर्मा, रमेश शर्मा, विनीत वर्मा, सहसचिव सुरेश सुमन, सत प्रकाश, रमेश वर्मा तथा विक्रांत गंगरोकटा मुख्य सलाहकार, भीष्म कैंथला, अनिल ठाकुर, गौरव जोशी, सुरेश चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम पंाडे, रमेश शर्मा, हितेंद्र, अजय कश्यप विशेष आमंत्रित सदस्य दीप राम, राकेश वर्मा, इंदु वर्मा, यमन सरकैक, दिवान वर्मा, अमीचंद, दिनेश खाची, हेमराज वर्मा, रमेश खाची, नरेश शर्मा, सोहन लाल, ओम सिंह वर्मा, श्याम वर्मा, संजीव हेटा, मंगल दीप, बालकृष्ण हेटा, संजय शर्मा, मनोहर शर्मा, महेंद्र हेटा, दीप राम, संदीप, प्रेस सचिव प्रदीप शर्मा तथा सुधीर ठाकुर बनाए गए। इनके अलावा प्रेम, जीतू, लच्छी राम, अप्पू, किशोरी लाल, अजय, राकेश, विकास, संदीप हेटा, सोहल लाल, मोनू शर्मा, विजय, मनोज, ज्ञान, मदन, देवेंद्र, विक्की, हरीश, हरविंद्र ग्रैक, संदीप नेगी, राकेश, संजीव पवन, चमन, कुशाल, भिंद्र सिंह तथा मनू मदराड़ी को सदस्य चुना गया।
22 को फागू में होगा भंडारा
ठियोग (शिमला)। पिछले करीब पचास वर्ष से ठियोग के साथ लगते फागू में भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी 22 मई को फागू बाजार में भंडारे का आयोजन होने जा रहा है। स्थानीय जनता के सहयोग से इस भंडारे में हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए अजय कुमार ने बताया कि इस मौके पर अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए धरेच के प्रसिद्ध देवी-देवता पालकी में सवार होकर आएंगे।
