हर्बल गार्डन स्थापित करना सपना : कालिया

मैहतपुर (ऊना)। राकेश कालिया ने पत्रकारों से कहा कि ऊना में हर्बल गार्डन स्थापित करना उनका सपना है। वह अपने इस सपने को जल्द साकार करने का प्रयास करेंगे। हर्बल गार्डन के स्थापित होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद का विस्तार हो सकेगा, बल्कि लोगों को अपने इलाके में पैदा होने वाली कुदरती जड़ी बूटियों की जानकारी भी हासिल हो सकेगी। प्रदेश में आयुर्वेदिक अस्पतालों की सेहत सुधारने के लिए भी उनके मन में ठोस योजना है। मंगलवार को मैहतपुर पहुंचने से पूर्व नया नंगल स्थित शिवालिक एवेन्यू चौक पर बनाए गए शहीद कैप्टन अमोल कालिया पार्क में उनका भव्य स्वागत किया गया। अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया के साथ अन्य लोगों ने कालिया का स्वागत किया। राकेश कालिया ने कैप्टन अमोल कालिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर शांति स्वरूप, लेखराज, आरसी भारद्वाज़, दीपक नंदा, प्रेम सिंह, दर्शन सिंह, राजिंदर सिंह, राम सिंह, मदन लाल, रोशन लाल, ऊषा कालिया, नीरू खेड़ा, राजीव गौतम, बोधराज भारद्वाज समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

Related posts