
हमीरपुर। चमनेड़ क्षेत्र में बीएसएनएल की सिग्नल समस्या के चलते मोबाइल उपभोक्ता काफी परेशान हैं। यही नहीं क्षेत्र में बिजली गुल रहने पर सिग्नल पूरी तरह से गायब हो जाता है। टावर में लगी बैटरियां खराब पड़ी हुई है, जिसके चलते क्षेत्र की करीब आठ पंचायतों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता राजेश कुमार, काकू, विनोद कुमार, सुरजीत, किशोर कुमार, प्रवीन कुमार, सुनील कुमार, रोहित, अंकित, विकेश, मनोज, अजय कुमार, शशी कुमार, सुशील कुमार, सुखदेव, प्रेम चंद, सुनील कुमार, प्रशांत, राधिका, अखिलेख, कंचन, सुधीर, पायल, प्रियंका, रेणुका, मोनिका, सुषमा, श्वेता ने बताया क्षेत्र में बिजली गुल हो जाने पर सिग्नल पूरी तरह गायब हो जाता है। इसके चलते बात करते करते ही फोन कट हो जाते हैं। ऐसे में उपभोक्ता निजी कंपनियों की मोबाइल सेवाएं लेने को मजबूर है।
उधर बीएसएनएल मंडल हमीरपर के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता पीसी धीमान का कहना है कि बैटरियों का प्रपोजल भेजा गया है, लेकिन अभी तक बैटरियां उपलब्ध नहीं हुई है। जैसे ही नई बैटरियां आएंगी समस्या हल कर दी जाएगी।
