शमशी की मीना और ज्वाला प्रथम

कुल्लू। जिला के शमशी स्थित होली ऐंजल्स स्कूल में मदर दिवस पर बच्चों ने शानदार कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक सपना ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा कार्यक्रम में स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की माताओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर आयोजित चेयर रेस स्पर्धा में मीना ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। पासिंग द पास में ज्वाला विजयी रही है। मॉडलिंग में मीरा, हिंदी प्रतियोगिता में बबीता रानी, चार्मिंग में शालु ठाकुर, स्माइल में अलका ठाकुर, मिस पर्सनेल्टी में सुषमा आर्य प्रथम रही।
इससे पूर्व ..मेरी मां गीत गाकर आस्था, आदित्य, राधिका, प्रिया, रिया, शिवानी, पंकज, सिमरन, नरेश तथा आशुतोष ने कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद नर्सरी कक्षा के वंश शर्मा, अक्षिता, लीलाधर, वंश, नंदनी, छेरिंग ने लकड़ी की काठी तथा आस्था, रुहानी, कशिश, अकशिता, रिजुल और नंदनी ने जॉनी-जॉनी कवित पेश की।
पहली कक्षा के आर्यन, अरनव, कीरण, रोहित, शिवम, सूरज और सक्षम ने जब में छोटी बच्ची थी और अकांक्षा, बॉबी, मुस्कान, सनेहा और कल्पना ने मां तू कितनी अच्छी है कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। हिमांशु, गौरव, सुमित, मयंक और नितिन ने मन के सच्चे गीत पर शानदार डांस किया। दूसरी तथा तीसरी से आशिमा, सुहानी, आलोक, अकशिता, सलिना, हरिश, गोपिंद्रा, कुन खेन, डोलमा, अंशदीप, सन्जना, आकाश दीप, गगन दीप तथा मुस्कान ने मुझे माफ करना गाने पर नृत्य किया।
चौथी की आंचल, मालविका, कनिका, दीपाली, लक्ष्मी, मुस्कान, अर्पिता, अपूर्वा, छाया, रिंजिन और कनक तथा ममता ने मां तुझे सलाम तराने पर डांस कर वाहवाही लूटी। पांचवीं कक्षा की छाया, आगमों, कल्पना , ईशा तथा महिमा ने मदर्स डे पर प्ले प्रस्तुत किया।

Related posts