
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय उपमंडल के तहत तीन युवकों द्वारा लड़की को अगवा कर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने लड़की की वीडीओ क्लिप भी तैयार कर ली है। आरोपियों ने लड़की को घटना के बारे को किसी को नहीं बताने की धमकी दी है। घटना 26 मार्च 2013 की है लेकिन डर के कारण लड़की ने किसी को नहीं बताया। लड़की ने घटना अपनी मासी को बताई। परिवार सदस्यों ने वीरवार को मामला पंचायत के ध्यान में लाया। वीरवार शाम को लड़की अपनी मां और मासी को लेकर पुलिस थाना में आई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बलात्कार के तीनों आरोपी युवक वीरेंद्र कुमार उर्फ गोलू पुत्र कुलदीप सिंह, अंकुश कुमार पुत्र सुरेश कतना और भूपेेंद्र कुमार पुत्र जगदीश चंद गांव ननावां तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक 26 मार्च रात को तीनों युवक लड़की को घर से जबरन उठाकर ले गए तथा उसके साथ बलात्कार किया। लड़की के मुताबिक उस दौरान एक युवक के हाथ में दराट था, दूसरे के हाथ में मोबाइल तथा तीसरे के हाथ में टार्च थी। लड़की ने बताया कि इस दौरान वह बेहोश हो गई तथा दरींदे उसे नोचते रहे। जब उसे होश आया तो तीनों उसके पास खड़े थे। उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी तथा उसके भाई और बहन को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद लड़की सहम गई। मौसी के घर आने पर लड़की ने सारी घटना बता दी। लड़की की मां ने मामला पंचायत के ध्यान में लाया तथा तीनों आरोपियों की करतूत बताई। आरोपियों को पंचायत में बुलाने पर तीनों आरोपी पंचायत के सामने धमकी देने लगे और सीनाजोरी दिखाने लगे। लड़की मां और मासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया तथा बयान दर्ज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रात करीब दस बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी हमीरपुर जगत राम ने बताया कि लड़की के शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी, 363, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को वीडीयो क्लिप अभी नहीं मिली है। पुलिस मामले के सभी तथ्यों को जुटाने में जुटी है
