
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ कुल्लू खंड की बैठक टीचर होम सरवरी में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान केएल सूद ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर और जिला महासचिव प्रेम चंद, जिला संगठन मंत्री नौमी राम, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान गोयल, कृपाल चंद आदि उपस्थित रहे।
बैठक में आलम चदं भेखली तथा झीड़ी बस दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके पश्चात पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जनवरी 2006 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों को पंजाब के समकक्ष 50 प्रतिशत पेंशन और 30 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन देने को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया गया। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मेडिकल भत्ते के स्थान पर पेंशनर खुला मेडिकल लेना चाहे तो उन्हें विकल्प की सुविधा दी जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसी भी चालक को बसों में मोबाइल रखने नहीं दिए जाए। जगह-जगह पुलिस नाके लगाकर तलाशी अभियान छेड़े तथा एनएच-21 पर रेलिंग-पैरापिट लगवाएं। पेंशनरों ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि वे अतिशीघ्र आधार कार्ड बनाने के लिए नगर परिषद कुल्लू और विकास खंड कुल्लू में भी केंद्र खोलने के आदेश दें।
