
पतलीकूहल (कुल्लू)। भाजपा के मनाली मंडल के अध्यक्ष बालमुकंद राणा ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए 20 ग्राम केंद्र अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। मनाली के प्रवीण फैके को मनाली शहरी इकाई की कमान सौंपी है। गोशाल के वेदराम को बाहंग, प्रीणी के शिवदयाल को प्रीणी, मनाली के मीनेराम को मनाली, रामपुर के दुर्गासिंह को बरान, जलसा के सोभाराम को पनगां, बाड़ी के नैनप्रकाश को हलाण, कटराईं के फतेहचंद को कटराईं ग्राम केंद्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इनके अलावा सिम के रमेश ठाकुर को डोभी, नेरी के तेजराम को फोजल, शिरढ़ के धर्मचंद को शिरढ़, रायसन के अनिल सूद को रायसन, बंदरोल के गोवर्धन ठाकुर को बंदरोल, वाशिंग के शिवराम को वाशिंग, धरमोट के गोलूराम को सारी, 15 मील के जीत बहल को बड़ाग्रां, जाणा के अमरचंद को अरछंडी, लरांकेलो विजय गोयल को लरांकेलो, सजला के विद्या सागर को सजला और करजां ग्राम केंद्र का अध्यक्ष एडवोकेट छबिंद्र ठाकुर को नियुक्त किया है। मंडल अध्यक्ष बालमुकंद राणा ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के मकसद से जल्द ही कुछ और कदम उठाए जाएंगे।
