
सोलन। रेलवे यूनियन के चुनाव में नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन 46 प्रतिशत वोट लेकर पहले स्थान पर ही है। इसके अतिरिक्त यूआरएमयू 42 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। आगामी पांच वर्षों के लिए इन दोनों यूनियनों को उत्तर क्षेत्र में मान्यता मिली है। इसके अतिरिक्त नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन को सभी 17 जोनों में मान्यता मिली है। यह जानकारी नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन के कालका शिमला शाखा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र परमार ने दी।
उन्होंने बताया कि 25, 26 और 27 अप्रैल को उत्तर क्षेत्र रेलवे यूनियन के वोट डाले गए थे। इसमें कुछ छह यूनियनों ने भाग लिया था। जिसमें से चार यूनियनों को वोटरों ने बाहर का रास्ता दिखाया है। इसकी गणना दो मई को की गई। यूनियन आगामी पांच वर्षों तक रेलवे कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाएगी तथा उन्हें पूरा करने का पुरजोर प्रयास करेगी। उन्होंने सभी वोटरों को यूनियन का सहयोग देने के लिए आभार जताया है।
