
कुल्लू। बशौणा के आराध्य देवता कपिल मुनि नए रथ में सवार होकर शाही स्नान के लिए शुक्रवार को रुद्रनाग को रवाना हो गए हैं। देवता तय समय के तहत शनिवार सुबह पवित्र स्थल रुद्रनाग में डुबकी लगाएंगे। शुक्रवार को देवता कपिल मुनि ने सोयल में देवता कसोली नारायण से भव्य मिलन किया। इसके बाद मणिकर्ण स्थित राम मंदिर में जाकर देवता ने मिलन किया। इसके बाद देवता कपिल का भव्य देव रथ पूरे लाव लश्कर के साथ तीर्थ स्थल रुद्रनाग को निकला।
देवता चार मई की सुबह यहां डुबकी लगाएंगे और छह दिवसीय इस तीर्थ यात्रा के बाद सात मई को देवता जरड़ में होने वाले मेले में शरीक होंगे। देवता के कारदार चुने राम शर्मा, देवता कमेटी के प्रधान निधि सिंह, हारियान अमर ठाकुर और बशौणा के प्रधान अमरनाथ ने कहा कि देवता कपिल मुनि इस दौरान 65 किलोमीटर का लंबा पैदल सफर करेंगे। यह धार्मिक यात्रा 7 र्मई तक चलेगी। 4 मई की सुबह शाही स्नान होगा। बताया कि 31 साल बाद देवता नए नथ पर विराजमान हुए हैं
