
अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ खंड अंब का चुनाव देवी मंदिर में हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने की। पिछली सभा को प्रधान रमेश भारद्वाज ने भंग किया तथा नई कार्यकारिणी का गठन आरओ कृपाल सिंह डढवाल तथा एआरओ रोशन लाल चौधरी की देखरेख में किया। जिसमें रमेश भारद्वाज को अध्यक्ष, जगदीश राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, करीम बीबी एवं निक्का राम को उपाध्यक्ष चुना गया। देवराज शांडिल को महासचिव, रोशन लाल शर्मा को संयुक्त सचिव, आज्ञा राम शास्त्री को प्रेस सचिव, मदन लाल को संगठन सचिव, जगदीश राम को वित्त सचिव, शाम लाल शर्मा को मुख्य सलाहकार, मेहर चंद को सलाहकार बनाया गया। इस मौके पर काबुल सिंह, जीवन सिंह, प्रेम दत्त शर्मा, नरेश पराशर, जीआर चौधरी, रमेश सोनी, पूर्ण चंद, नानक भाटिया, ईश्वर दास, मोहन लाल, उत्तम चंद शर्मा, तरसेम चंद, जगदीश धीमान, ब्रह्म दास, शाम लाल, सुखराज, हरदेव, कर्मचंद, राजेंद्र सिंह, बलदेव सिंह काैंडल उपस्थित रहे
