
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के चगांव में नेपाली मूल के एक युवक की मौत हो गई। युवक यहां एक व्यक्ति की दोगरी में रहता था। बताया जा रहा है कि गिरने के कारण युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान शेर बहादुर (31) के रूप में हुई है। पुलिस थाना भावानगर के कार्यवाहक थाना प्रभारी भीम सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीएचसी टापरी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
