
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू की एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कटराईं के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पेंटिंग कार्यशाला में बच्चों को चित्रकला के टिप्स दिए गए। कार्यशाला में 18 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस पेंटिंग में रशियन चित्रकार डारिया रालदुगिना ने छह दिन तक बच्चों को चित्रकला की बारीकियां सिखाई। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने विख्यात चित्रकार गुस्टाव क्लिंट के कार्यों पर आधारित, दूसरे दिन सिटी स्केप, तीसरे दिन रिसाइक्लिंग मैटीरियल, चौथे दिन चौक और कलर पेपर द्वारा पोट्रेट बनाना सीखा। वीरवार को नेचर इन यूर हैंड विषय पर चित्रकला तैयार की गई।
कार्यशाला मेें जिया, अदिति, ग्लोरिया, राजकुमार, जनक, कार्तिक, आशिमा, हरी, अक्षय, अंजली, सिमरन, निकिता, नेहा, मृदुल, भूपेंद्र तथा आर्तिका ने भाग लिया। विद्यालय के अध्यापक हीरा लाल ने भी कार्यशाला में अपनी भूमिका निभाई है। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर का कहना है कि तीन अन्य स्कूलों में भी इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है और उन कार्यशालाओं के समापन पर इन चारों स्कूलों के विद्यार्थियों के चित्रों की एक संयुक्त प्रदर्शनी कलाकेंद्र कुल्लू में आयोजित की जाएगी। अगली कार्यशाला ढालपुर के भारत-भारती स्कूल में होगी।
