शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ा निर्माण

नादौन (हमीरपुर)। रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन नादौन ने स्थानीय अस्पताल के नए भवन का निर्माण न होने पर रोष जताया है। एसोसिएशन ने प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि परिसर में गिराए गए पुराने भवन के स्थल पर शीघ्र निर्माण आरंभ करवाया जाए। ओम प्रकाश, धर्म सिंह, शिव कुमार डोगरा, विशेश्वर दत्त, राम स्वरूप, शिव राम शर्मा, जेआर तक्खी, वेद प्रकाश, रविंद्र पुरी, अमर सिंह परिहार, शांता गौतम, वीरवाला का कहना है कि भवन की कमी के चलते अस्पताल का कार्य प्रभावित हो रहा है।
मरीजों को भी परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में रोगियों को अधिक परेशानी होती है। गिराए भवन के चारों ओर पड़ी मिट्टी बारिश के पानी से अस्पताल परिसर के पास बह रही है। इससे राहगीरों और मरीजों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग से कई बार नए भवन निर्माण के मुद्दे को उठाया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। थोड़ी बारिश होते ही अस्पताल परिसर कीचड़ से भर जाता है। 11 फरवरी 2011 को नए भवन निर्माण के लिए पूर्व सरकार की ओर से यहां शिलान्यास किया था। दो वर्ष में एक भी ईंट निर्माण के नाम पर नहीं लग पाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पीसी वर्मा का कहना है कि जैसे ही निर्माण कार्य आरंभ करने के आदेश मिलेंगे। निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा

Related posts