महिला ने निगला जहरीला पदार्थ

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत कटौहड़ खुर्द में विवाहिता ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण महिला की हालत गंभीर हो गई है। महिला को परिजनों ने गंभीर हालत में खंड चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके पेट में दर्द हो रहा था। जिस कारण उसने गलत पदार्थ का सेवन कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए अंब के प्रोबेशनर डीएसपी मुनीश डढवाल ने बताया कि महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई है। महिला को नाजुक हाल में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है।

Related posts