
ऊना/दुलैहड़। समीपवर्ती क्षेत्र में 14 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी को पकड़ लिया है। जबकि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है। वहीं किशोरी को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम मंदबुद्धि किशोरी के माता-पिता कहीं गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इस बात का पता स्थानीय लोगों को लग गया। जिसके चलते आरोपी क्षेत्र से भाग गया। इसके बाद घर पहुंचे पीड़िता के माता-पिता को जब पूरे मामले का पता चला तो उन्होंने हरोली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार सुबह हरोली पुलिस ने आरोपी को उसी के घर से पकड़ लिया। एसपी ऊना केसी शर्मा और डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी हासिल की। एसपी केसी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है।
