चिंतपूर्णी में दो दिन में चढ़ा 13.20 लाख का चढ़ावा

चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी माता के मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान अब तक 13 लाख 20 हजार 175 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ा है। जबकि, 183 ग्राम सोना भी श्रद्धालुओं ने माता को भेंट किया है। 875 ग्राम चांदी अर्पित की है। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि चैत्र नवरात्र के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। शनिवार को विभिन्न राज्यों से आए 55 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र पिंडी के दर्शन किए। 14 अप्रैल रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचे की उम्मीद है। जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

Related posts