85 हजार की सब्जियां लेकर भाग गया चालक

कुल्लू। अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी से एक जीप चालक हजारों रुपये की सब्जियां बिना पैसा दिए ले भागा। पुलिस ने मामला दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सब्जीमंडी में तैनात फ्रूट कंपनी के देशराज ने शिकायत पत्र में कहा है कि रोहतक का एक मालवाहक वाहन चालक ने सब्जी लोड की और जब वह कहीं काम से निकला तो मौके का फायदा उठाकर चालक भाग निकला। शिकायत में कहा है कि वाहन में करीब 85 हजार रुपये की सब्जी लादकर रखी थी। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने देशराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर रोहतक से संबंध रखने वाले चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts