
लाइव अपडेट

मंडी गोबिंदगढ़ में लोग भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहे हैं। यात्रा लगातार जारी है। यात्रा मंडी गोबिंदगढ़ में पहुंच रही है।
नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई को उठाना चाहिए- राहुल
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमने सोचा कि इस यात्रा को भारत के सबसे बड़े मुद्दों – नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई को उठाना चाहिए और इन मुद्दों के खिलाफ लड़ना चाहिए।
हम इस यात्रा में लंबे भाषण नहीं देते हैं-राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि हम इस यात्रा में लंबे भाषण नहीं देते हैं। यह यात्रा बोलने की नहीं बल्कि सुनने की है। हम सुबह 6 बजे उठते हैं, लगभग 25 किमी चलते हैं और 6-7 घंटे आप सभी को सुनते हैं। उसके बाद 10-15 मिनट तक हम अपने विचार रखते हैं। इस यात्रा की भावना ‘सुनना’ है।
देश को मोहब्बत, एकता, भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए-राहुल
फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह (भाजपा) एक जात को दूसरी जात से, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं और देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमने सोचा देश को मोहब्बत, एकता, भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की।
बेरोजगारी और महंगाई देश के बड़े मुद्दे- राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि देश का किसान हमसे ज्यादा चलता है। इस यात्रा में बहुत कुछ सीखने को मिला। हम महंगाई और बेरोजगारी की बात करते हैं। बेरोजगारी और महंगाई देश के बड़े मुद्दे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा को जनता का समर्थन- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा बोलने की नहीं है। यह यात्रा सुनने की है। भारत जोड़ो यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। भाजपा ने देश का माहौल बिगाड़ दिया है। बीजेपी देश में नफरत फैला रही है। ये देश एकता और भाईचारे का है।
यात्रा स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी यात्रा स्थल पर पहुंचे। यहीं से हरियाणा के कांग्रेसी नेता पंजाब के कांग्रेसी नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा का झंडा थमाएंगे।
मंडी गोविंदगढ़ में राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी
रोजा शरीफ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बिल्कुल साथ में पड़ता है। इसके बाद यात्रा शुरू होगी। मंडी गोविंदगढ़ के लाल बत्ती चौक पर राहुल की आगमन को लेकर रोड पर केसरी, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे लगाए गए।
Bharat Jodo Yatra Live: राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, कहा- देश का माहौल बिगाड़ दिया
भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी के लिए किसी तप से कम नहीं है। पार्टी सांसद और पूर्व चीफ राहुल गांधी ने फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। राहुल गांधी ने लाल रंग की पगड़ी पहनकर माथा टेका। राहुल गांधी अब रोजा शरीफ माथा टेकने जाएंगे। इसके बाद सरहिंद अनाज मंडी में पहुंचेंगे।