
हमीरपुर। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 40 लोगों के चालान किए हैं। अभियान के तहत पुलिस ने उद्दंड वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। एसपी जगत राम ने बताया कि यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट, ट्रिपल राईडिंग करने वाले वाहन चालकों के चालान किए हैं। इनमें से 18 वाहन चालकों से 4 हजार रुपए की राशि मौके पर ही वसूल हुई है।
