
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने आज कहा कि उसने एक लेबनानी व्यक्ति को पकड़ा है जिसने तराशे हुए 220 हीरे निगल लिए ताकि तस्करी के जरिए उन्हें दुबई ले जाया जा सके। अधिकारियों ने उसे जोहानिसबर्ग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया।
उसके पास करीब 23 लाख डालर मूल्य के रत्न होने का अनुमान है। हीरों के तस्कर को सुरक्षा जांच के ठीक पहले हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी एक्स-रे से जांच करायी गयी। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका विश्व के प्रमुख हीरा उत्पादक देशों में से एक है।